नवागत डाक निरीक्षक का हुआ भव्य स्वागत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय डाक विभाग के आजमगढ़ मंडल अंतर्गत देवगांव उपडाकघर में नवागत डाक निरीक्षक सी.पी. मौर्य के प्रथम आगमन पर कर्मचारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर डाक निरीक्षक सी.पी. मौर्य ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी एवं निष्ठापूर्वक करें। उन्होंने डाकघर को समय से खोलने एवं बंद करने तथा नियमित उपस्थिति बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही कहा कि जनता की डाक संबंधी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कार्य संचालन के लिए आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं विभाग की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास से विभाग को न केवल आजमगढ़ बल्कि पूरे देश में अग्रणी स्थान दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
इस दौरान उप-डाकपाल बरुन सरोज, मेल ओवरशियर शोभित यादव, विजय प्रजापति, शिवम् वर्मा, रविभूषण यादव, रामजी चौरसिया, राजू चौरसिया, अरुण चौरसिया, राजेंद्र चौरसिया, नेहा सिंह, तारकेश्वर, विनय, संजय चौरसिया, प्रमोद यादव, अभिनन्दन कुशवाहा, अंजली सिंह, किट्टू गुप्ता, अजय कुमार सिंह, सुभाष यादव, जोखन यादव, विजय, अमन सेन, पंकज यादव, दयाशंकर भारती, हिमांशु सिंह, गौतम यादव, चन्द्रिका प्रसाद, शुभम यादव सहित अन्य कर्मचारियों ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *