लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव थाना क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित अरविंद कुमार ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात करीब साढ़े 12 बजे घर लौटने पर मकान का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था तथा बक्सा और आलमारी के लॉक टूटे हुए थे। पीड़ित के अनुसार चोर घर से करीब 26 हजार रुपये नकद, कान का झुमका, पायल और सोने का लॉकेट समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने चोरी का खुलासा कर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद