निःशुल्क शिविर में अधिवक्ताओं, वादकारियों का हुआ नेत्र परीक्षण

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील परिसर में दीपक नेत्रालय देवनाथपुर चन्दवक जौनपुर द्वारा दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन दी बार एसोसिएसन सभागार लालगंज मे किया गया। कैंप में कुल 196 अधिवक्ताओं, मोहर्रिल व वादकारियो का जांच करते हुए निःशुल्क दवा वितरण किया गया। जिसमे कैलाश सिंह, राजेश सिंह, बलेन्द्र यादव, रामबाबू, सौरभ यादव, ओम प्रकाश सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव, संजय राय, भीमसेन, भारत पाण्डेय, सन्तोष कुमार, संजय गुप्ता, आशुतोष सिंह, कपिलदेव सहित अन्य की जांच की गयी।
निःशुल्क नेत्र कैम्प डा.दीपक यादव एमबीबीएस एमडी, एमएस एम्स नई दिल्ली ने बताया कि नेत्र शिविर में अधिवक्ताओं, मोहर्रिलो व वादकारियो के आंख की जांच की गई। आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता समरबहादुर सिंह, दी बार एसोसिएसन के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, धर्मेश पाठक, सुनीश श्रीवास्तव, अजीत यादव प्रबंधक दीपक नेत्रालय, आफरीन, वन्दना, सुनील मौर्या सहित अन्य अधिवक्ता व हास्पिटल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *