तहसील समाधान दिवस 12 प्रार्थना पत्रों का हुआ निस्तारण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में कुल 85 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को कार्रवाई हेतु भेज दिया गया।
समाधान दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार के अभाव में फरियादियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। वहीं जो फरियादी पहुंचे, वे जिलाधिकारी के आने की उम्मीद में अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन उनके न पहुंचने की सूचना मिलते ही कई लोग निराश होकर वापस लौट गए।
सुबह निर्धारित समय पर उपजिलाधिकारी अशोक कुमार की देखरेख में समाधान दिवस की कार्यवाही शुरू हुई, जो प्रारंभ में धीमी गति से चली। बाद में सीडीओ के पहुंचने पर मामलों के निस्तारण में तेजी आई।
इस दौरान तहसीलदार राजीव कुमार, नायब तहसीलदार राजाराम, बीडीओ फूलचंद सरोज, खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार, अधिशासी अभियंता हरीश प्रजापति, आपूर्ति निरीक्षक गौरव कुमार, राजेश पांडे, प्रकाश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *