अवैध खनन पर एसडीएम निजामाबाद ने लगाई रोक

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सरायमीर थाना क्षेत्र के कोलपुर कुसहा गांव में एक सप्ताह से हो रहे अवैध खनन पर शनिवार को एसडीएम निजामाबाद ने रोक लगा दी।
गांव के दशरथ यादव, अनिल यादव, सुभाष यादव, हरगेन यादव ने एसडीएम को पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरे गांव के एक व्यक्ति द्वारा जबरन जेसीबी से 5 फुट तक अवैध खनन करा कर मिट्टी को भट्ठे पर बेचा जा रहा है। बगल में चकमार्ग नंबर 78 है जिस पर मिट्टी पटी हुई है। चकमार्ग से सटाकर मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे सरकारी चकमार्ग धंसने की पूर्ण संभावना बनी हुई है। बरसात होने पर पूरा चकमार्ग पानी में बह जाएगा। ग्रामीणों के लिए आने जाने में दुश्वारियां झेलनी पड़ेंगी। प्रार्थना पत्र के आधार पर एसडीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने रोक लगाते हुए राजस्व निरीक्षक को आदेशित किया कि हो रहे खनन को तत्काल रोका जाए।
इस संबंध में एसडीएम श्री सिंह ने बताया कि अवैध खनन की जांच कराई जाएगी। यदि बिना आदेश बिना परमिशन का खनन हुआ है तो जेसीबी मालिक व संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में यदि अवैध खनन हो रहा है, तो उसकी जानकारी तुरंत तहसील प्रशासन को दें, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *