मार्टीनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्रांतर्गत मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल मार्टीनगंज के परिसर में स्व.भगवन्त राय जूहा स्कूल में चम्पाराय सभानन्द राय की स्मृति में ग्रामीण प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन जय प्रकाश राय, डॉ.विश्व प्रकाश राय के सौजन्य से किया गया। लगातार 15 वर्षों से राम अवध सिंह सेनि प्रधानाध्यापक के कुशल संचालन में परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 5 अप्रैल को परीक्षा आयोजित किया गया था।
जिला कृषि अधिकारी राकेश सिंह मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना द्वारा किया गया। प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा में कुल 18 बच्चों को पुरस्कार देने के लिए चुना गया जिसमें अर्पिता यादव सरस्वती शिशु मन्दिर ठेकमा की छात्रा को प्रथम स्थान, हिमांशु प्रजापति उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबरा को द्वितीय स्थान तथा निधि यादव मां दुर्गावती पब्लिक स्कूल मार्टीनगंज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा 15 अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अर्पिता यादव को सात हजार नकद, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु प्रजापति को छ हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले निधि यादव को पांच हजार नकद के साथ मेडल, स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त 15 अन्य बच्चों को भी मेडल, स्मृति चिन्ह तथा नकद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर जय प्रकाश राय, सौरभ सिंह बीनू, नवीन सिंह, आलोक कुमार दूबे, सूर्य प्रताप प्रजापति, अनिल सिंह, दिलीप कुमार यादव, सुशील कुमार राय, अजीत सिंह, रमेश मौर्य, रमेश यादव, रौनक मोदनवाल आदि उपस्थित थे। संचालन संतोष राय शास्त्री ने किया।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी