कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना तियारा मोड़ और मऊ परासिन के बीच स्थित रायपुर मोड़ पर हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक कार की चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना के समय वह शादी का निमंत्रण कार्ड लेकर ससुराल जा रहे थे। मृतक की पहचान तरवां थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौरा निवासी रामजन्म राजभर 42 वर्ष पुत्र कैलाश राजभर के रूप में हुई है।
रामजन्म अपनी पत्नी के साथ मार्कण्डेय महादेव धाम से दर्शन कर अपने ससुराल घिनहापुर खारिहानी जा रहे थे। इसी दौरान शनिवार को रायपुर मोड़ पर दुर्घटना हो गई। रामजन्म राजभर के परिवार में दो बेटे आशीष राजभर, पंकज राजभर और एक बेटी सोनी राजभर हैं। बताया जा रहा है कि बड़े बेटे की शादी 5 मई को तय थी और उसी का निमंत्रण कार्ड लेकर वह ससुराल जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मेहनाजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *