आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने प्रांतीय नेतृत्व के आहवाहन पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आगामी 27 अगस्त शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए जिला मंत्री इंद्रसेन सिंह ने बताया कि शिक्षणेत्तर कर्मी सामूहिक अवकाश लेकर धरने में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अर्ह शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पदों पर जब तक पदोन्नति नहीं हो जाती शिक्षणेत्तर संघ अपने हक की लड़ाई लड़ता रहेगा।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव