सबा कॉन्वेंट स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की हुई जांच

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सबा कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को विद्यार्थियों, अभिभावकों और क्षेत्रीय नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर अफरोज अहमद ने फीता काटकर किया। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया और जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में डॉ. अंकुर अग्रवाल (बाल रोग), डॉ. नेहा गुप्ता (जनरल सर्जरी), डॉ. शिवांगी अग्रवाल (त्वचा रोग), डॉ. अमित चौधरी (जनरल मेडिसिन), डॉ. अमन गर्ग (श्वास एवं छाती रोग), डॉ. अर्पित अग्रवाल (दंत रोग), डॉ. पूनम यादव (स्त्री रोग) सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इस अवसर पर उम्मे अमीना, अंसर नेयाजी, गुफरान अहमद, शाहिद जमाल, सय्यद अनिसुल्हक और सय्यद वजीउल्हक सहित विद्यालय परिवार के लोग मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी चिकित्सकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इनसेट-
जिस स्कूल में पढ़ीं, वहीं डॉक्टर बनकर की सेवा
मुबारकपुर आजमगढ़। शिविर की खास बात रही कि त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवांगी अग्रवाल इसी सबा कॉन्वेंट स्कूल की पूर्व छात्रा हैं। कभी इसी विद्यालय में छात्रा के रूप में पढ़ने वाली शिवांगी आज डॉक्टर बनकर अपने पुराने विद्यालय लौटीं और स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जांच कर अपनी सेवाएं दीं। पूर्व छात्रा को डॉक्टर के रूप में उसी परिसर में सेवा करते देख विद्यालय परिवार ने इसे गर्व का क्षण बताया।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *