कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लोगों ने राज्यपाल को नामित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। और कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो एक हफ्ते के बाद हम लोग धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगें।
जिला प्रशासन को सौपे पत्रक के माध्यम से कांग्रेस के पदाधिकारियेां ने बताया कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा विभिन्न राज्यों के चुनाव प्रक्रिया में की गयी गड़बड़ी के चलते देश के आम नागरिकों में भारी असन्तोष व्याप्त है, उनके इस्तीफा को लेकर देश के कोने-कोने से आवाज उठायी जा रही है। इसी दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव संगठन अनिल यादव, मथुरा जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर व अन्य सथियों की गिरफ्तारी कर लिया गया है और फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया। जो असंवैधानिक है।
उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उपर दर्ज फर्जी मुकदमा समाप्त करते हुए रिहा करना चाहिए इस अवसर पर शंकर यादव मिर्जा शाने आलम बेग उमेश यादव राम कुमार गौतम, रामकुमार यादव, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *