लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बुढऊ बाबा स्थान के पास नेशनल हाइवे पर मार्ग दुर्घटना में घायल 22 वर्षीय आशीष चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
देवगांव क्षेत्र के बुढ़ऊ बाबा स्थान के पास नेशनल हाईवे-233 पर स्कार्पियो की चपेट में आकर बाइक सवार बघरवां उर्फ मोलनापुर के 22 वर्षीय आशीष चौहान उर्फ राहुल पुत्र प्रवीण कुमार चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया था। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाने के बाद चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया था। परिजन लेकर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी चले गए थे। जहां जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे आशीष चौहान की उपचार के दौरान मौत हो गयी। मौत की खबर मिलने ही परिजनों में कोहराम मच गया और मां संगीता चौहान समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी