आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी जिससे साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गयी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
थाना गंभीरपुर निवासी देवी गौड़ 60 वर्ष पुत्र कौड़ीराम सायकिल से बाजार से अपने घर जा रहा था। हुसेपुर गांव से अपने मौसा उमा यादव के घर से प्रियांशु यादव 25 वर्ष पुत्र संतोष यादव ग्राम कटारपुर ठेकमा थाना बरदह लौट कर अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गंभीरपुर बाजार में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचा सामने से आ रहे साइकिल सवार देवी गोंड़ से टकरा गया जिससे वह गंभीर घायल हो गया। वहीं बाइक सवार भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने देवी गोंड़ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार