पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अतरौलिया थाना अंतर्गत उबटापार बांसगांव निवासी बृजेश कुमार 23 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद अपने गांव से रविवार को अंबेडकर नगरबाइक से बारात गया हुआ था। बारात करने के बाद बृजेश कुमार भोर में ही अपने गांव और पड़ोसी गांव निवासी कोतल वर्मा और अंगा के साथ घर वापस आ रहा था। अतरौलिया के पास पहुंचते ही संदिग्ध परिस्थितियों में एक्सीडेंट हो गया जिसमें बृजेश को गंभीर चोटे आई। वही कोतल वर्मा और अंगा बच गए। अज्ञात लोगों द्वारा सौ शैय्या संयुक्त हॉस्पिटल अतरौलिया में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर स्थिति देखते हुए बृजेश को जिला अस्पताल लाकर एडमिट कराया जहां इलाज चल रहा है। बृजेश कुमार के पिता शिवप्रसाद ने बताया कि एक्सीडेंट कैसे और किस चीज से हुआ सारा मामला अज्ञात है। बाइक सवार दोनों साथी परिजनों से मिलने तक नहीं आए। बृजेश कुमार की शादी नहीं हुई है, दो भाई में छोटा था मजदूरी का काम करता है।
रिपोर्ट-बबलू राय