उपचार के दौरान युवक की मौत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मेंहनाजपुर के विनयकी चिल्लूपुर गांव निवासी 30 वर्षीय प्रवेश भास्कर उर्फ डब्लू का दिल्ली में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
प्रवेश भास्कर, सुरेश भास्कर के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि वह बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दिनेश कुमार के भतीजे थे। प्रवेश दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड कंपनी में सेफ्टी ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे।
परिजनों के अनुसार, करीब चार दिन पहले अचानक प्रवेश की तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
मंगलवार को एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव विनयकी चिल्लूपुर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम छा गया।
बताया गया कि प्रवेश दो भाइयों में छोटे थे और दिल्ली में अपने बड़े भाई, भाभी और बच्चे के साथ रहते थे। उनका करीब ढाई वर्ष का एक पुत्र अलेक्स भास्कर है।
कम उम्र में हुई प्रवेश की मौत से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी गमगीन हैं।
निधन की सूचना मिलते ही बसपा जिला पंचायत सदस्य डॉ. गीता, हरिश्चंद्र गौतम, डॉ. हरिराम भास्कर, कल्पनाथ राव, आरके गौतम, राम कुमार गौतम, पंकज कुमार, अशोक कुमार और अवधराज राजभर समेत कई लोग शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे। सभी ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *