युवक ने फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज थाना अंतर्गत देऊरपुर सराय निवासी एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान श्रवण कुमार उर्फ लुला 25 वर्ष पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है।
युवक का शव घर से लगभग 100 मीटर दक्षिण सिवान में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
थानाध्यक्ष जयप्रकाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *