ट्रेन के आगे कूद कर युवक ने दी जान

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला थाना क्षेत्र के कन्दरा गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने बुधवार को जौनपुर जिले के शाहगंज रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दिया। जैसे ही घटना की सूचना स्वजनों को हुई कोहराम मच गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मृतक का शव आया तो स्वजनों के करुण क्रंदन से ग्राम वासियों की आंखें नम हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार दुर्वासा धाम के श्मशान घाट पर कर दिया।
मृतक दिलीप यादव 32 वर्ष पुत्र राम भुवाल यादव के बड़े भाई मनोज यादव प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। पांच मई को उनके चचेरे भाई संदीप यादव की शादी थी। शादी के दिन ही सुबह किसी बात को लेकर अपने स्वजनों से नाराज होकर वह चला गया। बुधवार शाम को शाहगंज रेलवे पुलिस का फोन उनके पिता भुवाल के पास आया तब घटना की जानकारी हुई और स्वजनों और ग्राम वासियों में कोहराम मच गया। शादी की खुशी गम में बदल गई। मृतक दिलीप की मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *