चिकित्साधीक्षक व एसडीएम ने पैथालॉजी सेंटर पर की छापेमारी

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अनगिनत डायग्नोस्टिक पैथालॉजी सेन्टर का संचालन हो रहा है। वहीं मुख्यालय थाना के बगल स्थित जनता डायग्नोस्टिक व पैथालॉजी सेंटर स्थापित है। सुबह से ही जांच कराने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। महीनों से शिकायतें भी हो रही है कि बिना डाक्टर के जांच की जा रही है। टेक्नीशियन के सहारे डायग्नोस्टिक सेन्टर का संचालन हो रहा है।
शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम के निर्देश पर एसीएमओ कुछ दिन पूर्व जनता सोनोग्राफी सेन्टर पर आकस्मिक निरीक्षण में पहंुचे थे। उस समय भी जनता सोनोग्राफी परिसर मात्र दो एक कर्मचारियों को छोड़ डाक्टर और टेक्नीशियन गायब मिले थे। गुरूवार को चिकित्साधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर अखिलेश कुमार के साथ एसडीएम जनता सोनोग्राफी डायग्नोस्टिक सेंटर पहुंचने परंतु वहां न डाक्टर, न रेडियोलॉजिस्ट, न टेक्निशियन और न मरीज मिल सके। मात्र नम्बर लगाने वाली महिला कर्मचारी मिली जो मरीजों और जांच की संख्या बता सकी। पर डाक्टर रेजियोलॉजिस्ट के बारे में कुछ भी नही ंबता सकी। डाक्टर और संचालक के अनुपस्थित रहने पर उपस्थित कर्मचारियों को एसडीएम द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित संचालक डाक्टर को अवगत कराते हुए समस्त कागजात के साथ साढ़े तीन बजे तहसील मुख्यालय स्थित कार्यालय पर उपस्थित होकर अपने अभिलेखीय कागजात प्रस्तुत करें। बार-बार अनुपस्थिति से ऐसा प्रतीक होता है कि सोनोग्राफी सेंटर संस्थापको ओर स्वास्थ बिभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से काफी मधुर सम्बन्ध है। निरीक्षण और जांच की सूचना समय से पूर्व संचालको तक पहंुच जाती है जिससे कभी किसी भी पैथालॉजी सोनोग्राफी सेन्टर पर न मरीज मिलते हैं और न ही डाक्टर और संचालक।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *