मामूली विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम गोबरहा में मामूली विवाद में दबंगो ने 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर मौके से फरार हो गये। घायल युवक की गुहार पर ग्रामीण घटना स्थल पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
गोबरहा गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र राजेश सोमवार की सुबह आठ बजे निर्माणाधीन भवन की देखरेख करने जा रहा था। रास्ते मंे गांव के गूंगे व सत्यम गाली गलौज करने लगे। धर्मेन्द्र के बिरोध पर चाकू से हमला कर दिए जिससे धर्मेन्द्र बुरी तरह जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने आनन फानन में घायल के परिजन को सूचित किया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। घायल के पिता राजेश पुत्र गरीब ने गांव के दो व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली फूलपुर में नामजद प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश में जुट गयी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर देवेंन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामला सज्ञान में है। घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर गिरफ्तारी के लिए अभियुक्तों की तलाश जारी है, जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *