पश्चिम बंगाल की जीत पर भाजपा समर्थकों ने मनाया जश्न

शेयर करे

माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में भाजपा सरकार बनने की खुशी में नगर पंचायत माहुल के शिवाजी मेन चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार दोपहर जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया और प्रधानमंत्री के चित्र के साथ उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता, नामित सभासद सुजीत जायसवाल ‘आशु’ ने किया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है। कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते ही बन रहा था और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की सफलता पर खुशी जताई औऱ भविष्य में इसी तरह जनता के बीच कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दिनेश अग्रहरि, अतुल मोदनवाल, सुनील सिंह, विशाल मोदनवाल, सनी शर्मा, संदीप जायसवाल, लालू मोदनवाल, प्रिंस अग्रहरि, संजय गुप्ता और अखिलेश पांडेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-श्यामसिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *