आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह की अध्यक्षता में नवनियुक्त आजमगढ़ जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के नेतृत्व में भवरनाथ चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया।
जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे आजमगढ़ का जिला प्रभारी बनाया गया है। मैं दो बार गोरखपुर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष रहा हूं और आजमगढ़ में उपचुनाव जब हुआ दिनेश लाल यादव निरहुआ सांसद के रूप में आजमगढ़ से चुने गए थे। हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं हैं और पिछले 9 वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो कानून का राज स्थापित हुआ है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक नए भारत का निर्माण और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक नए उत्तर प्रदेश का निर्माण करने का जो कार्य हो रहा है सरकार की उपलब्धियों को लेकर और आजमगढ़ के कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर और हमारे कुशल जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आजमगढ़ में भी कमल खिलाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर विनोद राय, संतोष सिंह, धनश्याम पटेल, सत्येंद्र राय रामदर्शन यादव, मंजू सरोज देवेन्द्र सिंह, लक्ष्मण मौर्या, श्रीकृष्ण पाल, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, शिवनाथ सिंह, नन्हकू राम सरोज, पवन सिंह, मुन्ना, ऋषिकेश दुबे, सचिदानंद सिंह, मृगांक शेखर, विवेक निषाद, जितेन्द्र राय, मुंशी निषाद आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार