महिला के पति ने प्रेमी को मारी गोली, हालत गम्भीर

शेयर करे

फूलपुर आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत वैसाडीह गाव स्थित अमृत सरोवर के पास शाम 6बजे महिला के साथ वाईक से फूलपुर की तरफ आ रहे ब्यक्ति को पीछे से आया वाईक सवार ने गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजवाया गया।

अंजली चौहान पुत्री नन्दलाल ग्राम आखुपुर कतरा कोटिया की शादी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मेनमौली गाव निवासी केशरी चौहान पुत्र वासदेव से हुई है। घायल ब्यक्ति राकेश पुत्र लालबहादुर निवासी पेडरा थाना सरायमीर का अंजली चौहान से प्रेम चल रहा था यह जानकारी अंजली के पति केशरी चौहान को भी हो गयी थी और पत्नी प्रेमी दोनो को कई बार समझाया पर तीन बच्चों की माँ अंजली का प्रेम राकेश से कम नही हुआ। पति केशरी चौहान इस बीच प्रेमी प्रेमिका की तलाश कर रहा था। शनिवार की शाम अंजली अपने माईके से राकेश के साथ वाईक से दबा लेने निकली थी कि शाम 6 बजे वैसाडीह गाव के बाहर पँचायत भवन अमृत सरोवर पोखरे के पास पीछे से आये अंजली के पति केसरी से राकेश की गाली गलौज हाथा बाहि के बीच केशरी ने राकेश के ऊपर गोली चला दी जो उसके दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में लगी गोली लगने के साथ राकेश व अंजली शोर करते हुए भागे ग्रामीण राहगीरों ने 112 पुलिस को सूचना दी सूचना पर 112 पुलिस के साथ कोतवाली प्रभारी शहीत बड़ी सख्या में फूलपुर पुलिस मौके पर पहुच कर घायल राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल राकेश 28 पुत्र लालबहादुर निवासी पेडरा थाना सरायमीर के अनुसार राकेश टाइल्स लगाने का ठेका लेता है अंजली का भाई बीरू चौहान उसके साथ काम करता है और उसी कारण अच्छे परिवारिक सम्बन्ध हो गए है पति मारपीट करता है ।दो दिन पहले मारपीट।किया था जिसमे अंजली बुरी तरह घायल थी जिसे दवा दिलाने मोटर साईकिल से फूलपुर जा रहा था वही कुछ थाने का हल्का सिपाहियों का कहना है कि महिला से इसके सम्बन्ध अनैतिक थे देर रात तक लेकर टहलता था। कई बार रात में हम लोगो से मिला था पूछने पर दबा देर का कारण कई बहाने बनाता था
वही चर्चा में निकला कि केशरी चौहान अपराधी प्रवृत्त का है अभी जल्दी जेल से छूटकर आया है और पत्नी के कृत से दुखी होकर घटना को अंजाम दिया घटना के सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फूलपुर ने बताया कि घायल के परिजन को बुलाकर मुकदमा पंजीकृत का कार्य चल रहा है घायल की सूचना जानकारी के आधार पर घटना में लिप्त ब्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गयी है जल्द ही अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
रिपोर्ट-पप्पू सिंह/मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *