जल संरक्षण पर हुई निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी ठेकमा में शनिवार को जल संरक्षण विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल के महत्व और उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने जल ही जीवन है और वर्षा जल संचयन जैसे संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संकट के कारणों और उसके समाधान पर अपने विचार व्यक्त किए।
अनुदेशक मनीष गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल की हर बूंद अमूल्य है और इसके संरक्षण की शुरुआत घर व विद्यालय से ही होनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर अश्वनी तिवारी, दिनेश यादव, रामानंद प्रजापति सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *