भूगोल प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह को दी गयी भावभीनी विदाई

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को भूगोल प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह को भावभीनी विदाई दी गयी। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए थे। वर्ष 1997 में यहां नियुक्ति के बाद उन्होंने करीब 29 वर्षों तक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया।
समारोह के दौरान विद्यालय परिवार ने उनके शिक्षण कार्य, अनुशासनप्रियता और विद्यार्थियों के प्रति समर्पण की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि ओम प्रकाश सिंह ने अपने कार्यकाल में न सिर्फ विषय ज्ञान दिया, बल्कि छात्रों को नैतिक मूल्यों से भी जोड़ने का कार्य किया, जो उन्हें सदैव यादगार बनाए रखेगा।
प्रधानाचार्य अरुणकांत सिंह ने उनके सेवाकाल को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पमालाओं से सम्मानित किया।
इस अवसर पर दिनेश सिंह, राम अवध राम, अमित गुप्ता, महमूद, इरफान, अनिल सिंह, बाबूराम पाल, राजेश गुप्ता, शेर बहादुर यादव, हितेश, मुन्ना सिंह, प्रेम बाबा सहित समस्त स्टाफ तथा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *