निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बड़ागांव निवासी भारतीय पत्रकार संघ आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पूर्व प्रधान वीरेन्द्र नाथ मिश्र की भाभी शकुन्तला मिश्रा 54 वर्ष का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन से बड़ागांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बीती देर रात वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
शकुन्तला मिश्रा पिछले करीब एक सप्ताह से लखनऊ स्थित मैक्स अस्पताल में जापानी बुखार के चलते भर्ती थीं। अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को उनका निधन हो गया। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके पैतृक आवास बड़ागांव लाया गया, जहां परिवारजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पार्थिव शरीर को वाराणसी ले जाया गया, जहां मणिकर्णिका घाट पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके पति नरेंद्र नाथ मिश्र ने दी।
शकुन्तला मिश्रा के निधन की सूचना मिलते ही उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पत्रकार, अधिवक्ता, चिकित्सक, व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता पहुंचे। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. बलिराम, सपा नेता वसीम अहमद, निजामाबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज राय उर्फ रणविजय, जिला पंचायत सदस्य गुलाब चंद्र, व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक, अधिवक्ता देवेंद्र राय, अधिवक्ता अनिल कुमार, डॉ. शाहनवाज खान, मोहम्मद शादिक, राम स्नेही, सतेन्द्र चौहान, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र