लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। दी बार एसोसिएशन लालगंज के सभागार में नगेद्र सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का जोरदार स्वागत हुआ।
दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेद्र सिंह ने मुख्य अतिथि विनोद राय तथा विशिष्ट अतिथि दीपक राय, ओमप्रकाश सिंह तथा चन्द्रेश्वर राय को बुके, अंग वस्त्रम् तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
अपने स्वागत से अभिभूत क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि आज लालगंज के बार एसोसिएशन ने मेरा भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया है। बार एसोसिएशन मुझे जब भी याद करेगा मैं बार के मान सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए सदैव तैयार मिलूंगा। आपने बार एसोसिएशन की आवश्यकताओं को पूरा कराने हेतु भारतीय जनता पार्टी के सम्मानित एम एल सी को लालगंज लाने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि विद्वान अधिवक्ता गरीबों को न्याय दिलाने वाले हैं। अधिवक्ता अगर न होते तो अधिकारियों से न्याय दिलाने के लिए कौन संघर्ष करता। उन्होने नगेद्र सिंह को गरीबों के हक की लड़ाई लड़ने वाला महान योद्धा बताया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह खन्ना, ओमप्रकाश सिंह, समर बहादुर सिंह, प्रधान राम चन्द्र राम, चण्डेश्वर राय, हरी यादव, अशोक अष्ठाना, राजेश सिंह, अरुण सिंह, कृष्ण कुमार मोदनवाल, शिव प्रकाश यादव, ओमप्रकाश वर्मा, देव धारी राय, सन्तोष राय, आदि लोग विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह ने तथा संचालन सीनियर अधिवक्ता समर बहादुर सिंह ने किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद