सेवा संकल्प अभियान में कर्मचारी नदारद, फरियादी हुए परेशान

शेयर करे

पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बिलरियागंज ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित सेवा संकल्प अभियान में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख उर्मिला यादव, बिलरियागंज मंडल अध्यक्ष रुद्रप्रकाश राय एवं रामपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित था। कार्यक्रम शुरू होने के करीब आधे घंटे बाद ही कई विभागों के काउंटरों से कर्मचारी नदारद मिले।
कार्यक्रम में अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे ग्रामीण संबंधित कर्मचारियों को तलाशते नजर आए, जिससे लोगों और मौके पर मौजूद पार्टी नेताओं में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि जब सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इस तरह के अभियान चला रही है तो निर्धारित समय में कर्मचारियों की मौजूदगी भी सुनिश्चित होनी चाहिए।
मामले में बीडीओ बिलरियागंज ने बताया कि बारिश के कारण प्रार्थना पत्र कम आए थे और कर्मचारी लंच के लिए गए हुए थे। जानकारी होने पर उन्होंने कर्मचारियों को डांट-डपट कर वापस अपने-अपने काउंटर पर बुलाया। अभियान में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इनसेट–
शासन के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे कर्मचारी
आजमगढ़। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आयोजित सेवा संकल्प अभियान में आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों के काउंटर लगाए गए थे। लेकिन जनता की उपस्थिति नगण्य थी। ब्लाक स्तर पर सेवा संकल्प अभियान का प्रचार प्रसार नहीं किया गया था इसके साथ ही कर्मचारियों की उदासीनता के कारण कार्यक्रम फ्लाप रहा जो भी लोग आये आये थे वह अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकते रहे। भाजपा के सबका साथ सबका विकास की खुलेआम धज्जियां कर्मचारियों द्वारा उड़ाई गई। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि इन कर्मचारियों के उपर बीडियो का कोई नियंत्रण नहीं था।
रिपोर्ट-बबलू राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *