बिलरियागंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर में आगामी छठ पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा की अध्यक्षता में हुई।
थानाध्यक्ष अतुल मिश्रा ने नगर पालिका के सहयोग से सभी घाटों की विशेष सफाई करने जहां रास्ता उभड़ खाबड़ हो, उसको समतल करने और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। घाटों पर गहरे पानी से बचने के लिए रस्सी लगाकर बैरिकेडिंग करने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा पुलिस हर घाटों पर सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित रहेगी। बिलरियागंज नगर पालिका के पक्का पोखरे पर छठ पूजा को लेकर अधिक भीड़ होने के कारण पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने की बातें कही। बता दें कि बिलरियागंज क्षेत्र में कुल 68 स्थान पर छठ पूजा का महापर्व मनाया जाता है।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, राकेश विश्वकर्मा, श्रवण मोदनवाल, रविंद्र यादव ,अशोक गुप्ता आदि लोग रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र