जयंती पर याद किए गये सरदार वल्लभ भाई पटेल

शेयर करे

बूढनपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के देऊरपुर स्थित एक मैरिज हॉल के प्रांगण में बुधवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों ने सरदार पटेल को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मुख्य अतिथि के रूप में बौड़रा स्टेट के राजा राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल मौजूद रहे।
इस दौरान आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी आदि उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी शिवपूजन पटेल, सेवानिवृत्त सीओ हरिराम पटेल, डॉ. दिनेश कुमार सिन्हा डॉ. एमके पटेल, बैंक मैनेजर इंद्रजीत पटेल, डॉ. राघव पटेल, सूबेदार मेजर रामदरश पटेल, प्रोफेसर महेंद्र पटेल, समाजसेवी सनातन पटेल, व्यवसायी अमरजीत पटेल, इंजीनियर अमरजीत पटेल, दयाराम पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, जयसिंह सचान, मदन गोपाल, डॉ. रमाकांत पटेल, मुंशी हरिवंश पटेल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भोजपुरी गायक वीरेंद्र भारती एवं उनकी टीम रही। वक्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और सामाजिक एकता की प्रेरणा देता है। संचालन बृजेश पटेल तथा अध्यक्षता श्रीनाथ सिंह पटेल ने की।
रिपोर्ट-अरविंद सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *