हत्या का वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

शेयर करे

मोहम्मदपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी अकील अहमद पुत्र मतीन अहमद ने बीते 15 अक्टूबर प्रार्थनापत्र दिया कि मेरे मुहल्ले के नेयाज अहमद पुत्र नसीर के बच्चों व मुहल्ले के बच्चों में क्रिकेट को लेकर मारपीट हो गयी थी, जिसमें मेरे भाई खुर्शीद अहमद ने जाकर बीच बचाव कर दिया था। इसी बात पर नेयाज व उसके परिवार वालों ने सुबह धमकी दिया था कि अब खुर्शीद अहमद की खैर नहीं। इसी बात की रंजिश को लेकर शाम को मेरे भाई खुर्शीद अहमद जब मस्जिद से नमाज पढ़कर वापस आ रहे थे तभी नेयाज अहमद व नसीर, अब्दुल्ला, मुजम्मील, नासिर, राफे व अजमल पुत्रगण नेयाज व नेयाज की पत्नी व पुत्री एक राय होकर मेरे भाई के उपर जान मारने की नियत से हमला कर दिया जिनसे उनकी मृत्यु हो गयी। प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त नेयाज अहमद को मोहम्मदपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *