आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रविवार को सिधारी हाइडिल स्थित संघ कार्यालय पर राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक हुई। अध्यक्षता राजेश कुमार विश्वकर्मा तथा संचालन राजेश कुमार ने किया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया, जिसके बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ।
नवगठित कार्यकारिणी में जिला संरक्षक सुरेन्द्र प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष चन्द्रशेखर राय, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, जिला सचिव रामनयन यादव, जिला उपसचिव सुरेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष रोशन यादव, जिला संगठन सचिव अरविन्द मौर्य और अजीत यादव, जिला कार्यालय सचिव विवेक श्रीवास्तव, जिला प्रचार सचिव राजेश कुमार और प्रदीप कुमार पटेल, विजय नारायण मौर्य, राम प्रताप यादव, कमलेश कुमार, राजेश कुमार विश्वकर्मा और विवेक यादव को सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर बधाई दी और कर्मचारियों के हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
रिपोर्ट-सुबास लाल/ज्ञानेन्द्र कुमार