गुजरात की जीत पर फूले नहीं समा रहे भाजपाई

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गुजरात विधान सभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचण्ड जीत पर भाजपाई भूले नहीं समा रहे हैं। जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर गुजरात विधानसभा चुनाव में लगातार सातवीं बार मिली प्रचंड विजय के अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास पथ पर अग्रसर है। देश की जनता का विश्वास भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है। इसी का परिणाम है कि गुजरात की जनता ने लगातार सातवीं बार भाजपा को चुनाव में प्रचंड बहुमत दिया है। हम सभी गुजरात विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर गुजरात वासियों का आभार व्यक्त करते हैं और शुभकामना देते हैं। आने वाले नगर निकाय चुनाव में और लोकसभा चुनाव में भी जनता का सहयोग और आशीर्वाद भाजपा को मिलेगा। नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में उत्तर प्रदेश कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विजय भाजपा की होगी। ट्रिपल इंजन की सरकार से और तेजी से विकास होगा। 2024 लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत की सरकार जन सहयोग से बनना तय है। इस अवसर पर अरविंद जायसवाल, अवनीश मिश्रा, हरिवंश मिश्रा, विनय प्रकाश गुप्ता, प्रवीण सिंह, विवेक निषाद, अभिनव श्रीवास्तव, विवेक सिंह, बबिता जसरासरिया, विशाल श्रीवास्तव, दीपक चतुर्वेदी, अवनीश चतुर्वेदी, माधुरी दूबे, रानी चौधरी,मनोज बौद्ध, योगेंद्र यादव, मंजुल वर्मा मोनू विश्वकर्मा, हेमेंद्र सिंह,बलवंत सिंह, अभिलाषा सिंह, रामचंद्र यादव, राजेश निषाद, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *