जर्जर सड़क को लेकर छात्राओं सहित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

शेयर करे

बूढ़नपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अतरैठ से बाबा पौहारी स्थान होते हुए मखनहां जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है रोड पर जलजमाव भी हो गया है। ग्रामीणों ने बुधवार को ग्राम प्रधान हौसला प्रसाद के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।
अतरैठ से पौहरी बाबा होते हैं मखनहां जाने वाली सड़क लगभग 2 वर्ष पूर्व से टूटकर गड्ढे में तब्दील हो गई है। गड्ढे में जलजमाव की समस्या भी है जिसके चलते सड़क पर चलने वाले यात्री गड्ढे में फिसल कर गिर जाते हैं और चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों की मांग है कि अगर शीघ्र ही सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो हम तहसील में विरोध प्रदर्शन करेंगे। तहसील में ताला जड़ने का काम करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी शिकायत ग्राम प्रधान द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों से भी की गई फिर भी सड़क का निर्माण अभी तक नहीं किया गया। प्रतिदिन स्कूल जाने वाली छात्राओं ने भी आरोप लगाया कि हम लोगों को स्कूल जाने में इस जर्जर मार्ग से काफी समय लग जाता है। कभी-कभी फिसल कर गिर जाते हैं तो चोटिल भी हो जाते हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों में गंगा प्रसाद, उमेश सिंह, शिव प्रकाश, चंद्रभान, श्याम बहादुर, अर्चना प्रजापति, शिखा प्रजापति, जमुना प्रसाद आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट-अरविन्द सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *