आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने अपने पूज्य पिता, पूर्व जिला महामंत्री भाजपा आजमगढ़ स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा की 22 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर जन सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अपने पिता को श्रद्धां सुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर सदर अस्पताल और महिला अस्पताल में और पीजीआई चक्रपानपुर मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेशमिश्रा गुड्डू भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू के आवास पर आयोजित रक्तदान शिविर में 150 भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री स्वर्गीय राजेन्द्र मिश्रा ने अपना जीवन जनसेवा में समर्पित किया। भाजपा जिला महामंत्री के रूप में उन्होने जन सेवा का जो कार्य किया वह हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि मैं प्रतिवर्ष अपने पूज्य पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता क्योंकि रक्तदान से हम किसी का जीवन बचा सकते हैं अपने पिताजी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष मैं रक्तदान शिविर का आयोजन करता हूं और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करता हूं। सैकड़ो की संख्या में स्वेच्छा से लोग रक्तदान करते हैं। इस वर्ष 150 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। सेवा के यह कार्य करने की प्रेरणा मुझे अपने पूज्य पिताजी से ही मिली है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, विनोद राजभर, जयनाथ सिंह श्रीकृष्ण पाल, प्रेम प्रकाश राय देवेंद्र सिंह, मंजू सरोज, लक्ष्मण मौर्या, वंदना सिंह, विनय प्रकाश गुप्ता, सत्येंद्र राय, राकेश सिंह, हरिवंश मिश्रा सहित पदाधिकारी कार्यकर्ता और आमजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार