वाहनों से डीजल चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम सम्मानित

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हाईवे किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश कर चार घटनाओं का सफल अनावरण करने वाली गंभीरपुर पुलिस टीम के पांच पुलिसकर्मियों को गुरुवार को सम्मानित किया गया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सराहनीय कार्य की प्रशंसा की।
गंभीरपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ और जांच के आधार पर पुलिस ने थाना गंभीरपुर, निजामाबाद, मुबारकपुर और कप्तानगंज क्षेत्रों में हुई डीजल चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण किया। हाईवे किनारे खड़े वाहनों को निशाना बनाकर डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ की गई इस कार्रवाई को पुलिस की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रशस्ति पत्र पाने वालों में उपनिरीक्षक योगेश कुमार सरोज, कांस्टेबल शोएब, कांस्टेबल शिवराम सरोज, कांस्टेबल अजीत पटेल और कांस्टेबल मिथिलेश यादव शामिल रहे। एएसपी/क्षेत्राधिकारी सदर ईश्वर लाल गुर्जर ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह अपराध नियंत्रण के लिए तत्पर रहने की अपेक्षा जताई।
रिपोर्ट- मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *