मजदूर दिवस पर जनपद में हुए विविध कार्यक्रम

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैण्ड पर कामरेड बैजनाथ की अध्यक्षता में मजदूर दिवस मनाया गया तत्पश्चात संगठन के पदाधिकारियों ने मजदूरों की समस्याओं से सम्बन्धित राष्ट्रपति को नामित एक मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा।
‎सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि एक मई को पूरी दुनिया में मजदूर दिवस मनाया जाता है आज के दिन मेहनत कस वर्ग अपनी एकजुटता को प्रदर्शित करते हुए पूंजीपतियों व शासक वर्ग के शोषण उत्पीडन को समाप्त कर समाजवाद की स्थापना का संकल्प दुहराता है। अभी हाल में मानेसर पानीपत नोएडा सहित देश के विभिन्न भागों में मजदूरों के जायज़ मांगों को कुचलने व उन्हें उत्पीड़ित किया जा रहा है हम इस कार्यक्रम के माध्यम से इसका विरोध करते हैं। कार्यक्रम में कामरेड जयप्रकाश नारायण, कामरेड बैजनाथ, रविन्द्र राय, विनोद सिंह, जितेंद्र हरि पाण्डेय, बैंक यूनियन नेता विष्णु देव गुप्ता एवं बीएसएनएल से आनन्द सिंह, हरिगेन राम खरपत्तू राजभर, पुरुषोत्तम यादव पतिराम यादव शामिल रहे। सभा की अध्यक्षता कामरेड जयप्रकाश नारायण एवं संचालन गिरीश चतुर्वेदी ने किया।
इसी क्रम में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सिधारी पुल के पास बने श्रमिक विश्रामगृह मे आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी राजेश विश्वकर्मा रार्ज एवं संचालन कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष बालचंद जैसवारा ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक एवं प्रदेशध्यक्ष शिवमोहन शिल्पकार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सामाजिक गतिविधियों में और युग के परिवर्तन में सबसे बड़ी अगर किसी की भूमिका है तो इन श्रमिकों भाईयों का है आज जो अपने हक अधिकारों से वंचित है मजदूर को मजबूर करने का काम पूंजीवादी व्यवस्था कर रही है जो सामाजिक आर्थिक मानसिक उत्पीड़न के समान है। इसी के साथ तकिया पहाड़पुर में असंगठित बीड़ी मजदूर कल्याण समिति के तत्वाधान में विचार गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कामरेड कैलाश गोड़ ने सरकार से मांग की कि असंगठित बीड़ी मजदूरों की मजदूरी बढ़ायी जाय और बालश्रम विद्यालय जिसमें बीड़ी मजदूरों के बच्चे पढ़ते थे उसे खोला जाय जिससे उनके बच्चे अच्छी शिक्षा पा सके।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *