आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मानवता का संदेश देने वाले तथागत गौतम बुद्ध का जन्मदिन बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि गौतम बुद्ध जी ने दुनिया में अहिंसा, मानवता, करुणा, मैत्री, भाई-चारा का संदेश देकर समाज में हो रहे दमन, अत्याचार, ऊंच-नीच, छूत-अछूत, गरीबी-अमीरी के कारण को प्रतिबिंबित किया। उन्होंने कहा कि दुःख है तो दुःख का कारण है और उसका निवारण भी है। उन्होंने ढोंग, पाखंड, आडंबर को जनता के दुःख का कारण इंगित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी ईश्वर को मानने से पहले अपनी तर्क की कसौटी पर कसकर उसका अध्ययन करना चाहिए।
कार्यक्रम में सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत राव, बाबा साहब वाहिनी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गौतम, छात्र सभा के प्रदेश सचिव गौरव यादव रिंकू, बाबा साहब वाहिनी के जिला सचिव अरविंद कुमार गौतम, अनिल कुमार, रविंद्र कुमार, राम अवतार आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार