अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के बोधीपट्टी गांव में दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहीं दो महिला वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार दूबे ने बताया कि न्यायालय एफटीसी महिला (आजमगढ़) द्वारा एक मुकदमा के तहत गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसी क्रम में सोमवार दोपहर करीब एक बजे उपनिरीक्षक सुधीर पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ बोधीपट्टी गांव में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने घर पर मौजूद वारंटी मोहना देवी पत्नी कैलाशचंद और संगीता पुत्री कैलाशचंद निवासीगण बोधीपट्टी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुधीर पाण्डेय, कांस्टेबल राजकरन सोनकर, महिला कांस्टेबल सृष्टि मौर्या और अंशिका सिंह शामिल रहीं।
रिपोर्ट-आशीष निषाद