अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने का आरोप

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लहरपार गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का आरोप सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
उक्त गांव में स्थापित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कथित तौर पर रात में रोशन सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी लहरपार द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रतिमा को तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कप्तानगंज प्रदीप कुमार हमराह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। वहीं, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय सिंह गौर भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने तथा उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा और नाराजगी का माहौल है।
इस दौरान बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार, अनिरुद्ध कुमार, वीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, पलटन राम, कमलेश राजभर, शक्ति जैसवारा, हरिकेश कुमार, रविंद्र भारतीय आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *