नहीं बदला गया पांच माह पूर्व जला ट्रांसफार्मर

शेयर करे

फरिहा आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के अम्बरपुर गांव मंे लगभग पांच महीने से बिजली का ट्रांसफार्मर जला हुआ है जिसके कारण पचासों घरों में अंधेरा छाया है। गांव निवासी राम मिलन यादव पुत्र सूर्यवली यादव महेंद्र यादव पुत्र राम आसरे झिनकू पुत्र स्यामधारी आदि लोगों ने बताया कि सबस्टेशन अम्बरपुर में जेई के यहां आयेदिन हम लोग ट्रांसफार्मर बदलने की मांग कर रहे है लेकिन विभाग के कर्मचारी अगले हप्ते लगाने का आश्वासन देते रहते है। पांच बीत गया हैं लेकिन अभी तक न तो कोई वैकल्पिक व्यवस्था बिभाग द्वारा किया गया न ही अभी नया ट्रांसफार्मर लगा है जिसके कारण आधा गांव अंधेरे में रहता है। सबसे ज्यादा समस्या पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। परीक्षा सर पर है लेकिन अंधेरा रहने कारण तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। जेई से फोन करने का प्रयास किया गया तो वहां पर तैनात प्राइवेट कर्मचारी फोन रिसीव कर कह रहे हैं।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *