फरिहा आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील क्षेत्र के तुफैल अहमद पुत्र सुकरुल्लाह निवासी सुराई कि भूमिधरी जमीन है जिसे वह जातते बोते चले आ रहे हैं। लेकिन इस बार अपने दो बीघे जमीन पर गेंहू कि बुवाई के लिए जोताई कराकर गेंहू का बीज खेत में छिटकर जुताई करा रहे थे तभी फरिहा चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ पहुंच कर बुवाई रोकवा दिया। पीड़ित ने कहा साहब हमें क्यों रोक रहे हैं तो उन्होंने कहा कि उपजिलाधिकारी निजामाबाद का आदेश है। पीड़ित उपजिलाधिकारी निजामाबाद को अपना कागजात दिखाया तो उन्होंने कहा कि हमने कोई आदेश नही दिया है। पीड़ित पुनः चौकी प्रभारी को सारी बात बताई तो उन्होंने कहा कि फोन से आदेश दिया है लेकिन उपजिलाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि हमने किसी प्रकार का खेत में काम रोकने का आदेश नही दिया है। चौकी प्रभारी का यह कृत्य पूरे क्षेत्र में चर्चा बना है। गरीबों को फरिहा पुलिस केवल परेशान कर रही है।
रिपोर्ट-जयहिंद यादव