घर में घुसकर चोरों ने किया लाखों का माल पार

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव में बीती रात को चोरों ने घर में पीछे से घुसकर घर में रखा लाखों का सामान पार कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव निवासी दीपचंद मौर्या पुत्र ढोडई मौर्या के घर में पीछे से लगे जंगला का ग्रिल तोड़कर घर में घुसे चोरों ने घर के अंदर रखे आलमारी व बॉक्स का ताला तोड़कर तीस हजार नगदी सहित लाखों के गहने चुरा ले गये। शुक्रवार के भोर में परिवार के लोग उठकर देखे तो घर के अंदर रखा सारा सामान तितर-बितर था देखे तो अलमारी का ताला तोड़कर सारा सामान गायब था जिसकी सूचना पीड़ित ने डायल 112 को दीया मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर वापस चली गई इस संबंध में पीड़ित ने बताया कि अलमारी में रखे चार सोने की बाली, दो चैन, दो अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल बिटिया के एडमिशन के लिए घर में रखे तीस हजार रूपया चोरों द्वारा चुरा लिया गया इसके संबंध में पीड़ित ने निजामाबाद थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *