डा.रामाशीष सिंह की शहादत को नहीं जाने देंगे बेकार: राजकुमार

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। बीआरसी कार्यालय अतरौलिया पर एनएमओपीएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर बुधवार को सुरेंद्र यादव, राजकुमार व विजय यादव के नेतृत्व में डॉ.रामाशीष सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
राजकुमार यादव ब्लॉक संरक्षक अटेवा अतरौलिया ने बताया कि आज ही के दिन पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चल रहे धरना में डॉ.राम आशीष सिंह की मौत हुई थी। डॉ.राम आशीष सिंह हम लोगों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपनी जान तक न्यौछावर कर दिए। ऐसी महान आत्मा को हम लोग शत शत नमन करते हैं और यह संकल्प लेते हैं कि उनकी शहादत को हम लोग बेकार नहीं होने देंगे और पुरानी पेंशन बहाल करवा कर ही रहेंगे। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया। स्व.राम आशीष सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बारे में लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीलम अटेवा के प्रदेश मंत्री, विजय प्रताप यादव, घनश्याम यादव, ओमकार सिंह, राजकुमार, विनोद पांडेय, शिवगोबिंद दुबे, सूर्यनाथ गौड़, सीमा गौतम, शालिनी, कुसुम यादव, विजय यादव, घनश्याम यादव, लालधर यादव, कैलाशी देवी, चंद्रशेखर पांडेय, संतोष, मनोज आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *