झंडा दिवस पर पूर्व सैनिकों ने दिया दान

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर बुधवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास प्रांगण में समारोह का आयोजन किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, ले.कर्नल बीरेन्द्र सिंह अवकाश प्राप्त ने पूर्व सैनिकों को सम्बोधित करते हुए बताया कि हम सभी का यह कर्तव्य है कि हम सभी बढ़-चढ़कर दान दें एवं समाज में लोगों को झण्डा देकर दान देने के लिए प्रोत्साहित करें, प्राप्त धनराशि सरकार के वोनेवलेन्ट फण्ड में जमा होगा, जिसका उपयोग युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के आश्रितों व युद्ध में अपाहिज हुए सैनिकों व उनके जरूरतमंद आश्रितों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इस अवसर पर सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया और दान दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *