घाघरा का तांडव जारी, दर्जनों घर नदी में विलीन

शेयर करे

लाटघाट आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी का तांडव जारी है। रविवार की भोर में टेकनपुर गांव के पास रिंग बांध टूट गया। वहीं हाजीपुर बाजार के पास हो रही कटान से दर्जनों घर नदी में विलीन हो गए।
नदी में हो रहे विलीन घरों के लोग आक्रोशित होकर भदौरा चौक पर सड़क जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक व भाजपा नेत्री वंदना सिंह के साथ नायब तहसीलदार सगड़ी मयंक मिश्रा व रौनापार थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक मौके पर पहुंचे, और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। हाजीपुर बाजार में सरवन यादव, रविंदर यादव, जितेंद्र यादव, पुत्र स्व.फूलचंद यादव और धर्मेंद्र यादव, जोगिंदर यादव, नीलेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव और श्रीराम यादव, लालमन यादव पुत्र साधू यादव चक्की देवारा खास राजा का मकान घाघरा की बाढ़ की चपेट में आने से या तो बह गया है या धंस गया है। इन्हीं बातों को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को भदौरा चौक पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते चक्की, हाजीपुर, भदौरा मकरंद, साहडीह, देवारा खास राजा आदि गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष जाम में शामिल हो गए। जाम कर रहे ग्रामीणों व परिजनों ने मांग किया कि इनके मकान का उचित मुआवजा दिया जाय। इसके अलावा मकान बनाने के लिए जमीन दिया जाय। हाजीपुर, गोला पुल पर बन रहा नवनिर्मित पुलिया के पिलर को हटाया जाए या इसे और बढ़ाया जाय। इनकी सभी मांगों को तहसीलदार नायब सगड़ी मयंक मिश्रा ने मान लिया। पूर्व विधायक वंदना सिंह ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को शासन तक पहुंचाने का कार्य करूंगी। जाम करने वालों में बांकेलाल, गंगा यादव, नर्वदेश्वर, बेचन पटेल, राम मिलन, राम प्रसाद, करमचंद, महेंद्र यादव, राज कुमार यादव, सूर्यभान यादव, जगरोपन, राधिका, ईंद्रदेव, इंद्रावती, मीरा, रीता आदि शामिल थे।
रिपोर्ट-विजय यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *