मो.आजम के कोषाध्यक्ष बनने से हर्ष

शेयर करे

सरायमीर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में एडवोकेट मो.आजम के कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचन होने से क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।
जिले की तसहील निज़ामाबाद की बार एसोसिएशन के चुनाव में कोषाध्यक्ष पद पर मो.आजम एडोकेट को पहली बार निर्विरोध चुना गया। मो.आजम निजमाबाद तहसील में 20 सालों से वकालत कर रहे हैं और लोगों में काफी चर्चित हैं। श्री आजम ने निर्विरोध चुने जाने पर बार के लोगों का शुक्रिया अदा किया है। इनके निर्विरोध चुने जाने पर खलीकुज्जमां, ज़फर एकबाल, रणविजय राय, इशरत हुसैन, धीरू राम, मोसन लाल आदि लोगों ने बधाईयां दी।
रिपोर्ट-अबूबशर आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *