सांसद तक पहुंचा भाजपा नेता और खंडशिक्षा अधिकारी का मामला

शेयर करे

रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय कस्तूरबा विद्यालय में एमडीएम और विद्यालय बंद के मामले मंे भाजपा नेता ने सांसद दिनेश लाल यादव को पत्रक सौंप कर जांच करवाने की मांग की है। हाल ही में खंड शिक्षाधिकारी और भाजपा नेता का आडियो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ था।
पत्रक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलामंत्री धर्मेंद्र कुमार सरोज ने उल्लेख किया है कि वे कस्तूरबा गांधी विद्यालय रानी की सराय पहुंचे तो विद्यालय बंद था। फोन पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि खुला है। एमडीएम भी मानक के अनुसार न होकर मनमाने ढंग से चल रहा है। धर्मेंद्र का कहना है कि जब समस्याओं को बताया गया तो खंड शिक्षाधिकारी ने कहा पहले अपने समाज को सुधारो। फिलहाल मामले का आडियो पिछले दिनो शोसल मीडिया पर वायरल हुआ था। मामले को लेकर भाजपा मंत्री ने सदर सांसद दिनेश लाल निरहुआ को पत्रक देकर मामले की जांच की मांग की। धर्मेंद्र ने कहा जिलाधिकारी को भी पत्रक देकर जांच की मांग करेंगे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *