पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन और सठियांव रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों ने जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। उसने हल्के गुलाबी रंग की शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी। घटना के बाद मृतक की पहचान को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट-बबलू राय