सांसद रीता बहुगुणा जोशी का लालगंज में हुआ स्वागत

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। हेमवती नन्दन बहुगुणा समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह के घर तेरहवीं कार्यक्रम में जा रही प्रयागराज सांसद रीता बहुगुणा जोशी का विकास खंड लालगंज के चकिया भगवानपुर तिराहे पर स्थित फैजान अहमद के आवास पर पुष्प् गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
सांसद ने महगाई के मुद्दे पर कहा कि महंगाई तो सब तरफ है। यूरोप इंग्लैंड में हाहाकार मचा है। वहां के वित्त मंत्री को कुर्सी छोड़नी पड़ी। अमेरिका में वही हाल है फिर भी हिंदुस्तान में बहुत कुछ सम्भला हुआ है। कोविड-19 के बाद पूरी दुनिया की व्यवस्था चरमराई है। उसका भी असर है। इस अवसर पर मोहम्मद जैद, प्रवीण मिश्रा, कादिर फैजान, इस्लाम अहमद, भूपेंन्द्र सिंह, अबूजर खान, शादाब अहमद, इसरार अहमद, शाजिद सिद्दीकी, इमरान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *