आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारत में वर्तमान देशब्यापी पास्थतियों के परिपेक्ष्य में जनजागरूकता के लिए तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के उत्थान हेतु गठीत मण्डल कमीशन की रिफारिश लागू होने की स्मृति में नेहरु हाल में एक दिवसीय संवैधानिक सेमिनार अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी एसोसिएशन आजमगढ़ के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता आर०पी०राम (बीईओ) राष्ट्रीय सलाहकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद कुमार बौद्ध (वन रेंजर) मण्डल अध्यक्ष, ने किया।
मुख्य अतिथि बुद्ध मित्र मुसाफिर (सेवानिवृत्त इनकम टैक्स कमिश्नर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा हम सब को बाबा साहब के लिखित संदेशों को समझ कर स्थाई रूप से कार्य करने की आवश्यकता है। बाबा साहब के लिखित संदेशो में से एक संदेश स्थाई रूप से सारनाथ की धरती पर (एबीएजेकेए) के न्द्वारा एक स्थाई वुद्धा वोधिसत्व इण्टरनेशनल सेन्टर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस सेन्टर के माध्यम से बाबा साहब के संदेशो को पूरे देश में मानवता के लिए फैलाने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डा. प्रमोद कुमार गौतम जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमें ऐतिहासिक घटनाओं एवं महापुरुषों के आन्दोलन को समझना होगा। तभी हमारा व हमारे देश का कल्याण होगा। अध्यक्षता कर रहे प्रमोदकुमार रेंजर मण्डल अध्यक्ष आजमगढ़ ने कहा जिस समाज की महिला प्रगति करतीं हैं वही समाज प्रगति करता है। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम संयोजक-संजय कुमार बौद्ध, कार्यक्रम संयोजक सत्यप्रकाश बौद्ध, ई.शिवमूरत, विजय कुमार, प्रकाश सोनकर, जेसी-गौतम, प्रेमचन्द, नागेन्द्र कुमार कैलाश कुमार गौतम, सुमनलता बौद्ध, अमित कुमार रंजन, संजीव कुमार, अरविंद कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार