प्रबंधक ने दबंग अध्यापक को किया निलम्बित

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। रौनापार थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज बरडीहा में प्रबंधक अखिलेश कुमार राय को किसी बात को लेकर वहां तैनात अध्यापक अरविन्द सिंह से कहासुनी हो गयी थी। दबंग अध्यापक ने प्रबंधक को मारपीट कर घायल कर दिया था। प्रबंधक ने उक्त मामले में रौनापार थाने में तहरीर दी थी। शनिवार को प्रबंधक ने अनुशासनहीनता के आरोप में अध्यापक अरविन्द सिंह को निलम्बित कर दिया।
आदर्श इंटर कालेज बरडीहा के प्रबंधक ने प्रेस को जारी एक बयान में बताया कि विद्यालय परिसर में समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्रों की उपस्थिति में बीते दो नवम्बर को सहायक अध्यापक अरविन्द सिंह एवं उनके समर्थकों द्वारा प्रधानाचार्य कक्ष के सामने विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को मारा पीटा गया तथा विद्यालय की सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने व पठन-पाठन के माहौल को खराब करने, विद्यालय की छवि को आमजनमानस में धूमिल करने जैसा कृत्य एवं आपराधिक कृत्य किया गया है। प्रबंध समिति की बैठक तीन नवम्बर द्वारा अरविन्द सिंह सहायक अध्यापक को निलम्बित कर जांच समिति गठित कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि निलम्बन अवधि में अरविन्द सिंह सहायक अध्यापक का विद्यालय में प्रवेश निषेध रहेगा। निलम्बन अवधि में श्री सिंह को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में प्रावधानित व्यवस्था के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर इस शर्त पर देय होगी कि श्री सिंह इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, व्यवसाय आदि में नहीं लगे हैं।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *